लाखों की Thar चाहिए थी, लड़की वालों ने थमा दी खिलौना कार! मेरठ में अनोखे विरोध का वीडियो वायरल

मेरठ में शादी के दौरान दहेज में महंगी थार मांगने का आरोप लगा है। लड़की पक्ष ने कथित तौर पर खिलौने वाली थार देकर लड़के वालों को विदा किया और रिश्ता भी तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 November 2026, 3:35 PM IST

Meerut: शादी के नाम पर महंगी गाड़ी की मांग करना लड़के वालों को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज की मांग से नाराज लड़की वालों ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। आरोप है कि लड़के वालों ने शादी के बदले दहेज में महंगी थार गाड़ी की मांग रख दी। इसके बाद लड़की पक्ष ने सुबह से रात तक लड़के वालों को घर पर बैठाए रखा और आखिर में असली थार की जगह उनके हाथ में खिलौने वाली थार थमा दी। इतना ही नहीं, लड़की वालों ने रिश्ता भी तोड़ दिया।

दहेज में थार की मांग पर बिगड़ी बात

मामला मेरठ जिले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ज्ञानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता सोलाना गांव में तय किया था। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लड़के पक्ष के लोग बेटे की चिट्ठी लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान बातचीत के बीच लड़के वालों ने दहेज में महंगी थार गाड़ी की मांग रख दी। लड़के पक्ष की इस मांग से लड़की वाले नाराज हो गए। हालांकि, उन्होंने मौके पर ही विवाद करने के बजाय एक अलग तरीका अपनाने का फैसला किया।

UP में तबादला एक्सप्रेस! 15 जिलों के BSA इधर से उधर, अमेठी, मेरठ, मिर्जापुर, मऊ समेत इन जिलों में बदले अधिकारी; देखिए पूरी लिस्ट

सुबह से रात तक बैठाया

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति खिलौने वाली कार लेकर उनके पास पहुंचता है और उसे थमाते हुए तंज कसता है। वीडियो में शख्स कहता सुनाई दे रहा है, 'इसे थामों, तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, बल्कि ब्रांड की जरूरत थी। इसलिए हमने तुम्हें कार दी है और अब इसे चलाओ।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बिजनौर में भूमि अधिग्रहण शुरू, पहले चरण में तीन किसानों ने दी जमीन

मेरठ के इस कथित घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। लोग लड़की पक्ष के इस कदम पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में खिलौना थार देकर जिस अंदाज में लड़के वालों पर तंज कसा गया है, वह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पूरे मामले में सामने आई जानकारी और वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दहेज में थार मांगने और इसके बाद रिश्ता तोड़ने की बात फिलहाल सामने आई जानकारी पर आधारित है।

Location :  Meerut

Published :  29 November 2026, 3:35 PM IST