
बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा डिलीवरी बॉय (Img: Dynamite News)
Kanpur: कानपुर में सड़क और सीवर के खुले गड्ढे राहगीरों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। जाजमऊ में देर रात डिलीवरी देने जा रहा बाइक सवार युवक अचानक गड्ढे में बाइक समेत जा गिरा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक सड़क से आता दिखाई देता है और कुछ ही सेकेंड बाद बाइक समेत गड्ढे में गिर जाता है।
बताया जा रहा है कि युवक डिलीवरी बॉय है और रात में ऑर्डर पहुंचाने के लिए बाइक से जा रहा था। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण उसे रास्ते में मौजूद खुला गड्ढा शायद दिखाई नहीं दिया। जैसे ही बाइक गड्ढे के पास पहुंची, वह सीधे उसमें जा गिरी और युवक भी बाइक के साथ गड्ढे में चला गया।
जाजमऊ में देर रात ऑर्डर पहुंचाने जा रहा डिलीवरी बॉय अचानक बाइक समेत खुले गड्ढे में जा गिरा। सड़क पर अंधेरा होने के कारण उसे गड्ढा दिखाई नहीं दिया। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ ही सेकेंड में पूरा मंजर कैद हो गया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई।@adgzonekanpur… pic.twitter.com/PavXb4smHM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 17, 2026
ये भी पढ़ें- चाकू से हमला करने के बाद झाड़ियों में छिपा दिया था हथियार, देवरिया में दो आरोपी गिरफ्तार
हादसे के बाद युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में युवक घायल हुआ है। युवक के हेलमेट पहने होने की वजह से ज्यादा चोटें नहीं आयी है। सीसीटीवी फुटेज में हादसे की तस्वीर साफ दिखाई देती है। अंधेरे में सड़क पर मौजूद गड्ढा नजर नहीं आता और बाइक सवार अचानक उसमें गिर जाता है।
ये भी पढ़ें- गोलीबारी और धमाकों की आवाज से रातभर गूंजी घाटी; जंगल में जारी ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां 15 दिन पहले सीवर लाइन की मरम्मत का काम होने के बाद गड्ढा खुला रहा। लोगों के मुताबिक, यदि गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी जाती तो हादसे को टाला जा सकता था। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले गड्ढे को तत्काल बंद कराया जाए और सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि रात के समय यहां से गुजरने वाले दूसरे राहगीरों के साथ कोई बड़ा हादसा न हो।
Location : Kanpur
Published : 17 September 2026, 10:32 AM IST