
जंतर-मंतर पर कूल बनने का खौफनाक अंजाम (Img- X)
New Delhi: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शनों के बीच कई लोग रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने की होड़ में लगे हैं। इसी होड़ में कंटेंट क्रिएटर श्रद्धा सिंह को सुरक्षा में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों के साथ एक विवादित रील बनाना बेहद भारी पड़ गया।
एक प्रचलित विज्ञापन की मिमिक्री करते हुए उन्होंने नीली वर्दी पहने RAF जवानों की तरफ इशारा करके नीला टॉयलेट के लिए और अपनी लाल ड्रेस की तरफ इशारा कर लाल बाथरूम के लिए बोला। वर्दीधारी जवानों के इस तरह के अनादर ने सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर पैदा कर दी।
रील अपलोड होते ही लोगों ने क्रिएटर के व्यवहार और सोच पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। गलती का अहसास होते ही श्रद्धा ने महज एक घंटे के भीतर वीडियो अपने अकाउंट से हटा दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
कई मीम पेजों और यूजर्स ने वीडियो डाउनलोड कर वायरल कर दिया था। जब श्रद्धा ने मीम पेजों से वीडियो हटाने का अनुरोध किया, तो उन्हें जवाब मिला कि इसे प्रमोट करने के पैसे मिले हैं और यह डिलीट नहीं होगा।
Girl who made fun of RPF officers who were in Blue uniform with jibe "Neela wala toilet ke liye"
She is Insta influencer Shardha Singh with 375K followers.
She is now playing victim card
"Meme pages are sharing my videos coz they are paid"
"Maine itni bhi badi galti nhi ki… pic.twitter.com/3pCRuxN2U2
— Chota Don (@choga_don) July 29, 2026
बात जब गाली-गलौज और भद्दे कमेंट्स तक पहुंची, तो श्रद्धा ने रोते हुए एक सफाई वीडियो जारी किया। उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई और वे जवानों से दिल से माफी मांगती हैं।
लेकिन साथ ही उन्होंने यूजर्स पर बरसते हुए कहा, "मैंने कोई इतनी बड़ी गलती नहीं की कि आप गालियां दें, पहले खुद मैनर्स सीखो।" उनके इस आक्रामक रुख को देखकर सोशल मीडिया की जनता का गुस्सा कम होने के बजाय दोगुना हो गया।
रात के अंधेरे में लगाए ताले, कर्मचारियों को दी धमकी, बदायूं के स्कूल में दबंगई का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स और X (ट्विटर) हैंडल @choga_don ने दोनों वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि श्रद्धा को अपनी गलती का कोई वास्तविक पछतावा नहीं है, बल्कि वे अब 'विक्टिम कार्ड' खेल रही हैं। करीब 3.75 लाख फॉलोअर्स वाली इस इन्फ्लुएंसर को सलाह देते हुए यूजर्स ने लिखा कि सुरक्षाकर्मियों का मजाक उड़ाने के बाद अपनी गलती पर पर्दा डालने के बजाय उन्हें बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 30 July 2026, 2:20 PM IST