हाईटेक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जब फेल हुई तकनीक, तब हनुमान चालीसा बनी चार बच्चियों का सहारा; बंद लिफ्ट का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी की लिफ्ट में 4 लड़कियां करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। अंधेरे और डर के बीच हिम्मत बनाए रखने के लिए उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 2:33 PM IST

Greater Noida West: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2024 में लिफ्ट एक्ट लागू किया था। उसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला फिर गैलेक्सी वगैरा सोसाइटी से आया है।

जहां 4 लड़कियां अचानक लिफ्ट में फंस गई। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट बंद रहने से लड़कियों का बुरा हाल हो गया। डर के माहौल में उन्होंने हिम्मत बनाए रखने के लिए लिफ्ट के अंदर ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: पत्नी को मायके भेज कर पतिदेव ‘सौतन’ के साथ बैडरूम में…नोएडा से हरदोई तक मचा बवाल, जानें पूरा मामला

अचानक रुक गई लिफ्ट, कुछ देर के लिए छा गया अंधेरा

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि रात के समय लिफ्ट अचानक बीच में अटक गई। शुरुआती कुछ क्षणों के लिए लिफ्ट के भीतर अंधेरा भी छा गया, जिससे बच्चियां और ज्यादा घबरा गई। हालांकि थोड़ी देर बाद बिजली वापस आ गई, लेकिन लिफ्ट चालू नहीं हुई और चारों लड़कियां अंदर ही फंसी रही।

डर के बीच लड़कियां ने पढ़ी हनुमान चालीसा

करीब 30 मिनट तक लिफ्ट के अंदर बंद रहने के दौरान बच्चियां लगातार डरी हुई थी। खुद को संभालने और हिम्मत बनाए रखने के लिए उन्होंने लिफ्ट के अंदर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: नोएडा में मौत के गड्ढे! 7 महीने में तीन जानें गईं, जिम्मेदारों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

वायरल वीडियो में चारों बच्चियां एक साथ हनुमान चालीसा पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग लड़कियां की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, वहीं लिफ्ट सुरक्षा पर सवाल भी उठा रहे हैं।

Location :  Greater Noida West

Published :  14 July 2026, 2:33 PM IST