Viral Video: पिता का साया नहीं, मां करती हैं घरों में काम, डिलीवरी बॉय की कहानी सुन भावुक हुए लोग

वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग जो कंटेंट बनाने के लिए पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। एक ऐसे लड़के से मिलते हैं जो डिलीवरी राइडर का काम करता है। लड़के ने हेलमेट नहीं पहना है, लेकिन उसने जो वजह बताई जो कि उसके कठिन हालात से जुड़ी है वह सच में दिल छू लेने वाली है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 November 2026, 6:49 PM IST

New Delhi: सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारी वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है, जो लोगों का दिल छू लेती है। पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल तो छुआ ही है, लेकिन लोगों को भावुक भी कर दिया। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आया है कि लोग धड़ल्ले से शेयर और लाइक कर रहे हैं।

डिलीवरी बॉय से किया सवाल

जैसा कि आपने इससे पहले भी कई बार ऐसी वीडियो देखी होगी, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स नकली पुलिस वाले बनकर लोगों को सुरक्षा की सीख देते हैं और उनको सुरक्षा से संबंधित वस्तु भी देते हैं। यह वीडियो भी कुछ इसी तरह है। जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर पुलिस वाले की ड्रेस पहनकर एक डिलीवरी बॉय को रोकर उससे सवाल करते हैं। मगर इस बीच लड़का उनसे से एक ऐसी बात बोल देता है जिसे सुन कंटेंट क्रिएटर सहित यूजर्स का दिल पसीज जाता है।

हेलमेट को लेकर पूछा सवाल

जब दो कंटेंट क्रिएटर जो पुलिस की ड्रेस पहनकर डिलीवरी बॉय को रोकते हैं और उससे सवाल करते हैं कि तुम क्या काम करते हो, तो इस सवाल पर लड़के का जवाब सुन सब हैरान हो जाते हैं। डिलीवरी बॉय बताता है कि उसके पापा नहीं है और वो डिलीवरी करके घर का खर्च चलाता है।

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में पानी बेचकर युवक ने दो घंटे में की 24 हजार रुपये की बिक्री, वीडियो वायरल

वहीं उसकी मां दूसरों के घऱ में बर्तन धोती है। वहीं जब लड़के से यह सवाल किया जाता है कि उसने हेलमेट क्यों नहीं पहना, तो वह कहता है कि उसका हेलमेट एक एक्सीडेंट में टूट गया और उसे नया हेलमेट लेना होगा।

पुलिसवालों ने की पैसों की मदद

लड़के की यह दर्दभरी बातें सुन दोनों कंटेंट क्रिएटर्स ने उसे पैसों की मदद की और उन पैसों से हेलमेट खरीदने की सलाह दी। पर लड़का उन्हें पैसे वापस लेने को कहता है, जो पुलिस वाले मना कर देते हैं। इन सब के बाद पुलिस वाले उस डिलीवरी बॉय को जाने देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

1 करोड़ से ज्यादा व्यूज़

इस वीडियो को तरुण पंघल नामक एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह इस व्यक्ति ने इस वीडियो का टाइल बेहद ही दिल छूने वाला लिखा है 'पापा नहीं है मेरे'। यह वीडियो इस कदर वायरल हो रहा है कि अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे देख लिया है।

सोनौली में दुकानदारों के बीच मारपीट, CCTV वीडियो वायरल के बाद हड़कंप

वहीं इस वीडियो में काफी कमेंट भी आए हैं। एक यूजर लिखता है कि सेफटी फर्स्ट ब्रो। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि खाकी में इंसानियत को सैल्यूट। वहीं कुछ यूजर्स लिखते हैं कि आपने बहुत अच्छा काम किया।

Location :  New Delhi

Published :  6 November 2026, 6:49 PM IST