
iPhone चोरी के बाद चोर के अजीबोगरीब मैसेज (Img- X)
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन इलाके से अपराध का एक ऐसा अनूठा और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर लोग दंग रह गए हैं। यहां एक पीड़िता का iPhone चोरी होने के कुछ ही दिनों बाद, चोर ने खुद मैसेज भेजकर उनसे फोन का पासकोड मांगना शुरू कर दिया। चोर की इस सीनाजोरी और बेखौफ अंदाज का वीडियो और स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना 12 सितंबर 2026 की सुबह की है, जब क्लेमेंट टाउन स्थित हॉस्टल से एक युवती के भाई का iPhone 15 अचानक गायब हो गया। पीड़िता के अनुसार, सुबह करीब 8:45 बजे तक फोन कमरे में ही था। जब बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो दो संदिग्ध व्यक्ति कमरे की तरफ आते और वापस जाते हुए दिखाई दिए। उसी दिन आसपास के हॉस्टलों और पीजी से कई अन्य मोबाइल फोन, लैपटॉप और लाखों रुपये का सामान भी पार कर दिया गया था।
चोरी के कुछ दिनों बाद पीड़ित परिवार के पास अनजान नंबर से एसएमएस और व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज आने लगे। चोर ने मैसेज में लिखा, "पासकोड बोलो फास्ट" और "पासकोड बोलो जल्दी"। इतना ही नहीं, अपनी बात साबित करने के लिए चोर ने फोन की लॉक्ड होम स्क्रीन का फोटो भी भेजा, जिस पर भाई की फोटो वॉलपेपर के रूप में लगी थी।
देहरादून में अजीब मामला सामने आया 😂
चोर फोन चोरी करने के बाद फोन के मालिक को ही मैसेज कर रहा है—
भाई फोन का पासवर्ड बता दे!🤣 https://t.co/rGwjk1HbV1— Vishu (@Fun_Fact369) October 7, 2026
पीड़िता का मानना है कि इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर देखकर चोर ने संपर्क साधा था। जब पासकोड नहीं मिला, तो चोर ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन परिवार ने कोड देने से साफ इनकार कर दिया।
इस घटना का वीडियो एक्स (ट्विटर) पर `@Fun_Fact369` हैंडल से शेयर होते ही वायरल हो गया। लोग आईफोन के सुरक्षा फीचर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिनकी वजह से चोर बिना पासकोड के फोन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "क्या चोर बनेगा रे तू!", तो दूसरे ने लिखा कि "एक बार लॉक हो गया तो आईफोन नहीं खुलेगा, अब इसे फेंकना ही पड़ेगा।"
बच्चे के सिर को तबला समझकर बजाने लगे मास्टर साहब! वीडियो वायरल होते ही हो गया खेला
पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर ढिलाई बरतने और सबूत देने के बावजूद तुरंत कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पुलिस ने एक्स पर आधिकारिक जवाब जारी किया। पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को शिकायत मिली थी।
शुरुआत में शिकायतकर्ता के पास आईएमईआई नंबर नहीं था। बाद में नंबर मिलते ही फोन को 'CEIR' पोर्टल पर ट्रेसिंग के लिए लगा दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।
Location : Dehradun
Published : 9 October 2026, 11:22 AM IST