छेड़छाड़ और स्टॉकिंग से बचने का मास्टरप्लान: स्कूटी सवार युवती ने सुरक्षा के लिए निकाला गजब का जुगाड़, Video Viral

बेंगलुरु में स्टॉकिंग और छेड़छाड़ से तंग आकर एक स्कूटी सवार युवती ने अपने हेलमेट पर 3000 रुपये का कैमरा लगा लिया। राइडर लोकेश सोलो का बनाया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए इस अनोखे सुरक्षा कैमरे की पूरी कहानी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 October 2026, 12:16 PM IST

Bengaluru: भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। लेकिन जब बात सड़कों पर सुरक्षा और मनचलों की आती है, तो यह हाइटेक शहर भी अपवाद नहीं रहता।

सड़कों पर छेड़छाड़ और पीछा करने (स्टॉकिंग) की घटनाओं से निपटने के लिए बेंगलुरु की एक स्कूटी सवार युवती ने जो अनोखा तरीका निकाला है, उसने इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान खींच लिया है। मनचलों से अपनी सुरक्षा करने के लिए इस लड़की ने अपने हेलमेट पर ही एक खास कैमरा फिट करवा लिया है।

ट्रैफिक जाम में खुली राज की बात: सोलो राइडर का वीडियो हुआ वायरल

इस अनोखे मामले का खुलासा तब हुआ जब लोकेश सोलो राइडर (Lokesh Solo Rider) नाम के एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अपनी बाइक से बेंगलुरु की सड़कों पर यात्रा कर रहे थे। लाल बत्ती पर रुके ट्रैफिक जाम में उनकी नजर पास ही खड़ी स्कूटी सवार एक युवती के हेलमेट पर पड़ी।

Viral Dance Video: आधी रात हाईवे पर लड़की ने रोकी कार, ‘प्यार आ गया रे’ पर ऐसा डांस कि वीडियो हुआ वायरल

हेलमेट के ऊपर लगा डिवाइस देखकर राइडर हैरान रह गया। उत्सुकतावश जब लोकेश ने लड़की से पूछा कि यह कौन सा गैजेट है, तो लड़की ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया कि यह एक डैशकैम (कैमरा) है। उसने बताया कि यह कैमरा उसने करीब 3,000 रुपये में खरीदा है।

कैमरा लगाने की बताई खौफनाक वजह: 'कोई लड़का रोज करता था पीछा'

जब राइडर ने इस कैमरे को लगाने का मकसद पूछा, तो युवती का जवाब सुनकर हर कोई दंग रह गया। युवती ने बताया कि एक लड़का काफी दिनों से उसका पीछा (Follow) करता था। पुलिस या किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय उसने खुद अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया और रिस्क न लेते हुए हेलमेट पर ही कैमरा फिट करवा लिया।

लड़की का मानना है कि कैमरा ऑन रहने से अगर कोई पीछा करता है या बदतमीजी की कोशिश करता है, तो उसके पास पुलिस को दिखाने और सोशल मीडिया पर बेनकाब करने का पुख्ता सबूत रहेगा।

‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी’… जलती झोपड़ी के वीडियो के बाद महिला का धमकी भरा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ, लोग पूछ रहे हैं कैमरे का नाम

लोकेश सोलो राइडर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग लड़की के इस स्मार्ट कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स में बताया कि यह डिवाइस 'क्यूबो बाइक डैशकैम' (Qubo Bike Dashcam) है।

कमेंट सेक्शन में लोग यह भी लिख रहे हैं कि सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं, बल्कि हर शहर में कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए इस तरह के कैमरों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए ताकि मनचलों में कानून का खौफ बना रहे।

Location :  Bengaluru

Published :  5 October 2026, 12:16 PM IST