इंसान ही नहीं, अब बसंती भी काटेगी केक! बलिया के युवक ने भैंस के चौथे जन्मदिन पर दी ऐसी दावत, दिल जीत लेगा वीडियो

यूपी के बलिया में पशु प्रेम की अनोखी मिसाल! राजेश कुमार ने अपनी भैंस 'बसंती' के चौथे जन्मदिन पर भव्य पार्टी दी। गुब्बारों से सजा पंडाल, दो केक और फूलों की माला... जानिए कैसे पूरा गांव बना इस शाही जश्न का गवाह।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 September 2026, 2:49 PM IST

Ballia: अक्सर लोग अपने बच्चों या परिवार के खास सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से इंसानों और जानवरों के अटूट रिश्ते की एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है।

बलिया के बड़गांव में रहने वाले राजेश कुमार वर्मा ने यह साबित कर दिया है कि बेजुबानों के प्रति सच्चा प्रेम किसी सामाजिक सीमा को नहीं मानता। राजेश ने अपनी पालतू भैंस 'बसंती' के चौथे जन्मदिन को किसी शाही दावत की तरह मनाकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

गुब्बारों से सजा पंडाल और दो-दो केक की शाही दावत

बसंती के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए राजेश ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के लिए बकायदा रंग-बिरंगे गुब्बारों से एक शानदार पंडाल सजाया गया। सामने रखी मुख्य मेज पर एक नहीं, बल्कि दो-दो खूबसूरत केक सजाए गए थे। इस मौके पर बसंती को भी खास अंदाज में तैयार किया गया उसके सिर पर 'Happy Birthday' लिखी टोपी लगाई गई और गले में ताजे फूलों की महकती माला पहनाई गई।

“तुम पुलिस कंप्लेंट करो, मैं देखता रहूंगा”… जिम विवाद के बाद वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

पूरे गांव ने एक सुर में गाया 'हैप्पी बर्थडे बसंती'

इस अनोखे जश्न में केवल राजेश का परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा गांव शामिल हुआ। जैसे ही केक काटा गया, वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ एक सुर में "हैप्पी बर्थडे बसंती" गाकर उसे बधाइयां दीं।

इसके बाद आए हुए मेहमानों ने बड़े प्यार से बसंती को केक और उसका पसंदीदा फल केला खिलाया। इस दौरान पूरे माहौल में खुशी और आत्मीयता का माहौल बना रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखे प्यार का वीडियो

जश्न के इस अनोखे पल को वहां मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर लोग राजेश के इस बेमिसाल पशु प्रेम और संवेदनशीलता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

एक फ्रेम में गुरु-चेला! धोनी और ऋषभ पंत की ‘सीक्रेट महफिल’ का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मचा बवाल

राजेश का कहना है कि बसंती उनके लिए सिर्फ एक मवेशी नहीं, बल्कि उनके परिवार की एक लाडली सदस्य है। बेजुबान के प्रति उनका यह गहरा भावनात्मक जुड़ाव आज लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

Location :  Ballia

Published :  4 September 2026, 2:05 PM IST