Video Story: गाजियाबाद में थाने के बाहर युवक की हत्या, सवालों के घेरे में आई पुलिस

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद से एक बड़ी घटना घटी है, जहां मुरादनगर थाने के गेट पर बुधवार रात एक युवक पर तबाड़तोड़ फायरिंग की। पूरा मामला इस वीडियो में देखें

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 June 2025, 4:22 PM IST

गाजियाबाद: देश की राजधानी दिल्ली के समीप गाजियाबाद में एक दिल दहलाने वाला मामला देखने को मिला है, जहां मुरादनगर थाने के गेट पर बुधवार रात रवि शर्मा (उम्र 35 साल) की गोली बरसा कर हत्या कर दी गई। बता दें कि युवक को चार गोलियां मारी गई है, जिसके चलते युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मिल्क रावली निवासी रवि शर्मा बुधवार रात 10 बजे रास्ते से कार निकाल रहा था, जहां रवि शर्मा और अजय, मोंटी के बीच कार निकालने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे और मारपीट की। बता दें कि मारपीट की शिकायत करने जब रवि शर्मा अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने पहुंचा। तभी आधी रात थाने के गेट पर अजय और मोंटी ने रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने रवि शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

Location :  Ghaziabad

Published :  19 June 2025, 4:22 PM IST