Chandauli: छठ महापर्व को लेकर देशभर से बिहार लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीडीयू रेल मंडल प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ मैदान में उतर आया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा ने ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाला हुआ है। वे लगातार यात्रियों से संवाद कर रहे हैं, उनकी परेशानियों को सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दे रहे हैं।
छठ पर्व के अवसर पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में इस समय अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत से चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या क्षमता से कई गुना अधिक है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक सुरक्षित और सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए डीडीयू रेल प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
डीआरएम उदय सिंह मीणा ने बताया, छठ महापर्व को देखते हुए रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। डीडीयू जंक्शन पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए हमने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

Location : Chandauli
Published : 25 October 2025, 3:35 PM IST