Sonbhadra: जनपद में संचारी रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस रैली में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कर्मचारी, स्कूली छात्र और सफाई कर्मी शामिल हुए, जिन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य और रोगमुक्त जीवन का संदेश देते हुए नगर में भ्रमण किया।
अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर से हुई है और यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य है- जनसामान्य को मलेरिया, डेंगू, डायरिया, फाइलेरिया, हैजा, टाइफाइड, पीलिया, टीबी, कोविड जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना।

Location : Sonbhadra
Published : 6 October 2025, 5:58 PM IST