Kalyanpur: उत्तर प्रदेश के कल्याणपुर विधानसभा में चुनावी माहौल को लेकर अलग-अलग वर्गों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। मौजूदा समय में यह सीट बीजेपी के पास है, लेकिन इस बार यहां मुकाबला कांटे का होने के संकेत मिल रहे हैं।
युवाओं से बातचीत में नौकरी, रोजगार, शिक्षा, यूजीसी भर्ती परीक्षाएं और पेपर लीक जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। कुछ युवाओं ने कहा कि बीजेपी सरकार का काम ठीक है, लेकिन युवाओं के लिए रोजगार और भर्ती के मोर्चे पर और काम करने की जरूरत है। वहीं कुछ युवाओं ने बदलाव की जरूरत बताई, लेकिन उनका कहना था कि फिलहाल कोई मजबूत विकल्प नजर नहीं आ रहा।
बुजुर्ग मतदाताओं में भी सरकार को लेकर अलग-अलग राय दिखी। किसी ने सरकार को सही बताया तो किसी ने इसे अमीरों की सरकार बताते हुए गरीबों के मुद्दे उठाए। वहीं जीएसटी में कमी, टूटी सड़कें, जलभराव और शहर की दूसरी समस्याएं भी मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय हैं। चुनाव करीब आने के साथ कल्याणपुर में मुद्दों की यह लड़ाई और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Location : Kalyanpur
Published : 13 September 2026, 3:41 PM IST