हिंदी
Raebareli: रायबरेली शहर की बहुप्रतीक्षित जेल रोड के दिन अब बदलने वाले हैं। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी इस महत्वपूर्ण सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। करीब 2 किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से गड्ढों और जलभराव की समस्या से जूझ रही थी, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
इस सड़क के निर्माण को लेकर शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर राजीव सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लगातार संघर्ष किया। उन्होंने शासन-प्रशासन और मंत्रालय स्तर तक पत्राचार कर इस मुद्दे को उठाया। उनका कहना है कि किसी भी जनसमस्या को समाधान तक पहुंचाने में आम जनता की भागीदारी सबसे अहम होती है। उन्होंने इस सड़क के निर्माण का श्रेय जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों को दिया।
रायबरेली में संदिग्ध हालात में युवती की मौत, घर में मिला शव; जानें क्या है पूरा मामला?
हाल ही में कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर और भाजपा की सदर विधायक अदिति सिंह ने भी सड़क के कायाकल्प का श्रेय लिया। राजनीतिक बयानबाजी के बीच डॉक्टर राजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जेल रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा और मजबूत व टिकाऊ सड़क बनने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Location : Raebareli
Published : 17 February 2026, 1:52 PM IST