मैनपुरी की दलित बुजुर्ग महिला रेशमा देवी ने दबंग भू-माफियाओं पर फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया। डीएम ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए और महिला को न्याय का आश्वासन दिया।

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव लखारपुरा की बुजुर्ग दलित महिला रेशमा देवी ने कुछ लोगों पर उनकी जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम मैनपुरी के नाम शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
रेशमा देवी का आरोप है कि गणेश यादव, रघुनंदन, विशाल दिवाकर और रवि गुप्ता समेत कुछ लोगों ने षड्यंत्र रचकर उन्हें गुमराह किया। आरोपियों ने उन्हें यह कहकर कुरावली बुलाया कि उनकी जमीन पर कुछ दबंग कब्जा कर रहे हैं और कागजी कार्रवाई करनी है।
महिला का कहना है कि आरोपियों ने भरोसा जीतकर उन्हें मैनपुरी ले जाकर जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। पीड़िता को इस पूरे मामले की जानकारी दो दिन पहले हुई, जिसके बाद वह डीएम कार्यालय पहुंची और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।