Video | Maharajganj Theft | भारत-नेपाल सीमा पर चोरों का आतंक, एक ही रात दो घरों में चोरी

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कोतवाली अंतर्गत बाल्मीकिनगर वार्ड में बीते 26 अप्रैल की रात में चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर जमकर तांडव मचाया, एक ही रात दो घरों में भीषण चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। देखिये मौके से ग्राउंड रिपोर्ट

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 April 2026, 5:45 PM IST

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कोतवाली अंतर्गत बाल्मीकिनगर वार्ड में बीते 26 अप्रैल की रात में चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर जमकर तांडव मचाया, एक ही रात दो घरों में भीषण चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों चोरी की वारदात जिस घर में हुई है वो बेहद ही मध्यमवर्गीय परिवार से है, जिनकी गाढ़ी कमाई चोरी हो जाने से परिवार सदमे में है।

सोनौली कस्बे में चोरों ने घटना को दिया अंजाम

भारत- नेपाल सीमा से ठीक सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के बाल्मीकि नगर वार्ड में चोरों ने 26 अप्रैल की रात अमित चौहान पुत्र कोमल चौहान के घर धावा बोल दिया, छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में घुसकर बख्शे से 15 हजार नगद व करीब 2 लाख के सोने व चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए, गहरे नींद में अगले कमरे में सोये परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी,भोर में जब घर के परिजन पीछे के कमरे में गए तो नजारा देखकर सन्न रह गए। परिजनों ने डायल 112 पर काल किया और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। इसी दौरान घर के बगल के छत पर जेवरात के खाली डिब्बे फेकें पड़े मिले।पीड़ित अमित चौहान ने बताया कि पुलिस को तहरीर दिये है पर अभी कोई कारवाई नहीं हुई।पुलिस सिर्फ ढाढस बधा रही।

उसी रात थोड़ी दूर पर दूसरी वारदात

इसी रात मुहल्ले में थोड़ी दूर पर रात के सन्नाटे में चोरों ने इरशाद के घर पर धावा बोल दिया और घर में घुसकर मेहनत की गाढ़ी नगद कमाई को ले उड़े। इरशाद की पत्नी सोनी ने बताया कि पति मेहनत मजदूरी करके एक- एक पाई जुटाकर घर बनवाने के लिए सालों से पूजीं एकत्र किये थे। परिजनों के अनुसार चोरों ने कमरे से दो लाख चालीस हजार नेपाली रुपया (भारतीय 1.20 हजार के करीब)व कुछ भारतीय रुपये जो बख्शे मे मकान बनवाने के लिए रखे थे उड़ा ले गए। आसपास के पड़ोशियों ने बताया कि घटना की रात घर के बगल मे लगे CCTV कैमरे में एक संदिग्ध रात के दो बजे करीब मुहल्ले में दिख रहा। लेकिन अभी तक पुलिस कुछ खुलासा नहीं कर पाई जिससे मुहल्ले के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। एक ही रात दो घरों में भीषण चोरी से लोगों ने किसी गिरोह का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।

सोनौली कोतवाल का बयान

इस मामले में सोनौली कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अभी मुकदमा दर्ज नही हुआ है। CCTV व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के माध्यम से घटना के संबंध में हर एंगल से जाँच पड़ताल किया जा रहा।

Location :  Maharajganj

Published :  29 April 2026, 5:45 PM IST