Video: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह! महराजगंज में हवन-पूजन से लेकर रक्तदान तक चला कार्यक्रम

महराजगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में जश्न मनाया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ उनकी लंबी उम्र की कामना की गई, वहीं रक्तदान शिविर के जरिए सेवा का संदेश भी दिया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 July 2026, 9:14 PM IST

Maharajganj: महराजगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। माता दुर्गा मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में विशेष हवन-पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बेहतर स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर से हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर केक काटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडे, मक्खु प्रसाद, यज्ञदत्त पासवान, श्रवण पटेल, प्रणय गौतम, आकाश पटेल, एडवोकेट अविनाश, अमित यादव, अमरनाथ यादव, हीरा लाल जख्मी, नौशाद आलम, रफ़ीउल्लाह, एम.के. अग्रवाल, निरमेश मंगल, कृष्णभान सिंह, सत्यभामा सिंह, डॉ. राजेश यादव,  राम आशीष यादव, अतुल पटेल, गोलू पासवान, वरुण कुमार, विक्रम यादव, विकास यादव, आदित्य यादव, इंदु गौतम, संजय साहनी, लकी सिद्दीकी सहित दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  1 July 2026, 9:11 PM IST