महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की SIR समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव ने SIR प्रक्रिया की गंभीरता और 26 दिसंबर तक फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया। बैठक में वरिष्ठ नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Maharajganj: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की SIR समीक्षा बैठक का आयोजन एक मैरेज हाल में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए।
ओमप्रकाश यादव ने संबोधन में SIR प्रक्रिया की अहमियत बताई और सभी कार्यकर्ताओं से इसे गंभीरता से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र और पार्टी के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने 26 दिसंबर तक हर हाल में फॉर्म भरवाने को कहा। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा कि सत्ता पक्ष में आंतरिक अस्थिरता दिखाई दे रही है।
विपक्ष की भूमिका में समाजवादी पार्टी मजबूती से खड़ी है और जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे ने 2027 के चुनाव को “संविधान बचाने का चुनाव” बताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुट जाने का आह्वान किया।