Video: बजट और ट्रेड डील पर मंत्री जयवीर सिंह ने दिए अहम बयान, सुनिये क्या कहा…

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी दौरे के दौरान जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया। बजट, ट्रेड डील और विपक्ष के हंगामे पर भी उन्होंने स्पष्ट बयान दिए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 February 2026, 4:58 PM IST


Mainpuri: जनपद मैनपुरी के पुलिस लाइन रोड स्थित ट्रांजिट हॉस्टल पहुंचे पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अखिलेश यादव द्वारा बजट पर उठाए गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम सुझाव देना है, लेकिन उनका हंगामा और गाली-गलौज लोकतंत्र की परंपरा के विपरीत है। जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश में पिछले 9 साल में जो हालत थी, उसे वर्तमान सरकार ने सुधार कर नई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का कर्तव्य है त्रुटियों की ओर ध्यान देना और सुझाव देना, लेकिन हंगामा करना और सदन को हैंग करना गलत संदेश देता है। यह पूरे देश के सामने विपक्ष के चरित्र को दर्शाता है।

मैनपुरी: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया जनता से संवाद, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश

ट्रेड डील पर बात करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि अमेरिका के साथ अभी केवल सैद्धांतिक सहमति हुई है। अंतिम डील तभी मानी जाएगी जब दोनों पक्षों के बीच समझौते और डॉक्यूमेंट का आदान-प्रदान हो जाएगा। सरकार ने पूरे विवरण को मीडिया और सदन में पारदर्शी तरीके से साझा किया है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 14 February 2026, 4:58 PM IST