Gorakhpur: गोरखपुर में पांच साल के मासूम आरुष के लापता होने के मामले में उसकी मां के प्रेमी ऋतिक यादव पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह मां के काम पर जाने के बाद आरोपी घर पहुंचा और सोते हुए बच्चे को अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ऋतिक ने बच्चे की हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंकने की बात कबूल की है। हालांकि, अभी तक बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है।
मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी का है। रूबी शर्मा यहां अपने पांच साल के बेटे आरुष के साथ किराए के मकान में रहती थी। गुरुवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच रूबी काम पर निकली थी। उस समय आरुष घर में सो रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान ऋतिक यादव कार से वहां पहुंचा और बच्चे को उठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे बाघागाड़ा में राप्ती नदी के किनारे ले गया।
आरुष के घर पर नहीं मिलने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को ऋतिक पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस आसपास के रास्तों के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

Location : Gorakhpur
Published : 28 November 2026, 7:46 PM IST