Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और स्थायी नियुक्ति की मांग की जा रही है, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों और नर्सों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रही नर्सों का कहना है कि सरकार ने ग्रेटर नोएडा में सबसे भ्रष्ट अधिकारियों को बैठा रखा है, जिसकी वजह से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिन डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को भगवान का दर्जा दिया गया था, आज उन्हीं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अब उन्हें नौकरी से हटाने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
हड़ताल का असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। मरीजों और उनके परिजनों को इलाज और अन्य सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही नर्सों ने भाजपा सरकार पर केवल वादे करने और जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं निकल सका है।

Location : Greater Noida
Published : 16 June 2026, 7:25 PM IST