Dynamite News Exclusive: गुजरात के नए डीजीपी बनने पर ग्रेटर नोएडा में जश्न, डाइनामाइट न्यूज़ पहुंची ज्ञानेंद्र सिंह मलिक के घर

गुजरात के नए डीजीपी बने ग्रेटर नोएडा के ज्ञानेंद्र सिंह मलिक की सफलता की कहानी इन दिनों चर्चा में है। इंजीनियर से आईपीएस और फिर डीजीपी बनने तक का उनका सफर कई प्रेरणादायक पहलुओं से भरा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 June 2026, 7:28 PM IST

Greater Noida: गुजरात सरकार ने ग्रेटर नोएडा के ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। उनके डीजीपी बनने की खबर सामने आते ही ग्रेटर नोएडा और उनके पैतृक गांव पारसौल में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खास मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ग्रेटर नोएडा स्थित उनके आवास पहुंची।

ज्ञानेंद्र सिंह मलिक मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के पारसौल गांव के निवासी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि आईपीएस अधिकारी बनने से पहले वह इंजीनियर थे। एक ऐसी घटना ने उनके जीवन की दिशा बदल दी, जिसके बाद उन्होंने देश सेवा का संकल्प लिया और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।

कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने आईपीएस बनने का सपना पूरा किया और अब गुजरात पुलिस के सर्वोच्च पद तक पहुंच गए हैं। उनके डीजीपी बनने से न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, खासकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। डाइनामाइट न्यूज़ के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ज्ञानेंद्र सिंह मलिक के परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके संघर्ष, प्रेरणा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की।

Location :  Greater Noida

Published :  17 June 2026, 7:22 PM IST