कौन है गुजरात के नए डीजीपी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक, ग्रेटर नोएडा से जुड़ा है गहरा नाता
ग्रेटर नोएडा के पारसौल गांव के निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को गुजरात का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। किसान परिवार से आने वाले मलिक ने अपने लंबे अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के दम पर यह अहम जिम्मेदारी हासिल की है।