Video Story: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, यूपी से शुरू करेंगी नई पारी

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने आखिरकार अपने भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। IAS की नौकरी छोड़ने के बाद अब उन्होंने राजनीति में कदम रखने की घोषणा की है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 September 2026, 11:01 AM IST

Lucknow: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने आखिरकार राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। IAS की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद उनके अगले कदम को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ही रहेंगी, डरेंगी नहीं और सवाल करती रहेंगी।

दिव्या मित्तल ने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ जाने के बजाय जनता के साथ मिलकर नया मंच बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। अपने संबोधन में उन्होंने स्कूल, सड़क, सरकारी जमीन, युवाओं, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि राजनीति में पैसा, बाहुबल और जाति-धर्म के समीकरण के बजाय लोगों की ताकत जरूरी है। दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक शुरुआत यहीं से होगी। 2013 बैच की IAS अधिकारी रहीं दिव्या ने हाल ही में सेवा से इस्तीफा दिया था।

Location :  Lucknow

Published :  29 September 2026, 11:01 AM IST