हिंदी
New Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए राजधानी में मतदान जारी है। इन उपचुनावों ने दिल्ली की स्थानीय राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि इसे बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच नई ताकत-परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। 6.98 लाख से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चलेगा।
यह चुनाव कई मायनों में खास है, क्योंकि 2022 में एमसीडी में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहला बड़ा राजनीतिक मुकाबला है। बीजेपी जहां अपनी पुरानी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है, वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी स्थिति कायम रखना चाहती है। दोनों दलों ने वार्डों में डोर-टू-डोर कैंपेन से लेकर जनसंपर्क तक हर स्तर पर जोरदार प्रचार किया। मतदान मुंडका, शालीमार बाग, चांदनी चौक, द्वारका, नारायणा, दक्षिणपुरी, संगम विहार समेत 12 वार्डों में हो रहा है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
Location : Bhilwara
Published : 30 November 2025, 4:39 PM IST