Video: दिल्ली MCD उपचुनाव में मतदान, 12 वार्डों पर सियासत गर्म
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। यह उपचुनाव बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच नई सियासी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा। 6.98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।