Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक राज्यभर में औसतन 13.13 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। 18 जिलों की 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य की 243 सीटों में से पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
इस चुनाव में जनता ने अपने मुद्दों को साफ़ तौर पर परिभाषित कर दिया है। युवा रोजगार चाहते हैं, जबकि महिलाएं सुरक्षा को सबसे अहम मान रही हैं। यही दो मुद्दे बिहार की सियासत का केंद्र बन गए हैं। मतदाता अब जाति या क्षेत्र से अधिक विकास और स्थिर शासन को तरजीह दे रहे हैं। राजनीतिक दलों ने भी अपने घोषणापत्रों में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और कानून व्यवस्था पर फोकस किया है। पहले चरण के मतदान में कई बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। जनता अब यह तय करेगी कि बिहार आगे विकास की राह पर बढ़ेगा या सियासी समीकरणों का नया अध्याय खुलेगा।

Location : Patna
Published : 6 November 2025, 10:21 AM IST
Topics : Bihar assembly elections 2025 bihar election 2025 Bihar Voting bihar polls First Phase Voting