Saharanpur: यूपी के सहारनपुर में DIG और सपा सांसद इकरा हसन के बीच उपजे विवाद के बाद अब सियासी पारा पूरी तरह गर्म हो गया है। इस पूरे हंगामे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और प्रशासन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है।
दरअसल बुधवार सुबह जिला कारागार से पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत सभी सपाइयों को रिहा कर दिया गया, जिन्हें पुलिस ने धरने के दौरान गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मामले पर अखिलेश यादव ने सीधे यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि कश्यप समाज के युवाओं की हत्याएं हो रही हैं और प्रशासन उसे दबाने के लिए रेल दुर्घटना बता रहा है।
समर्थकों की रिहाई के आश्वासन पर सांसद इकरा हसन ने खत्म किया धरना
जब सांसद इकरा हसन धारदार हथियार से की गई हत्या की जांच की मांग लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह के पास पहुंचीं, तो उल्टा उन्हें और पीड़ित मां को कार्यालय से बाहर निकालने की धमकी दी गई। सपा सुप्रीमो ने चेतावनी दी कि सरकार केवल चुनाव में वोट के लिए कश्यप समाज का इस्तेमाल न करे। विपक्ष जनता को न्याय दिलाने के लिए पीछे नहीं हटेगा।

Location : Saharanpur
Published : 20 May 2026, 3:53 PM IST