हिंदी
Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन थम ही रहा था कि अचानक एक और दर्द सड़कों पर उतर आया। इस बार आवाज उन महिलाओं की थी, जो शहर के घरों में काम करके अपने परिवार का पेट पालती हैं। ये कहानी है उन मांओं की…जो हर सुबह अपने छोटे-छोटे बच्चों को घर में छोड़कर काम पर निकल जाती हैं। पीछे रह जाते हैं अकेला मासूम... जिनकी आंखों में आँसू होते हैं… और दिल में बस एक ही सवाल... कब आएगी मां? नोएडा के सेक्टर 17 के स्लम एरिया में डाइनामाइट न्यूज की टीम जब पहुंची। तो सामने आई एक कड़वी सच्चाई- यहां जिंदगी सिर्फ गुजारा नहीं बल्कि रोज की जंग बन चुकी है। ऐसे ही कई इलाके है जहां इस प्रकार के संघर्षों से लोग जुझ रहे हैं। यहां मंहगाई ने इनकी कमर तोड़ दी है। राशन महंगा, गैस सिलेंडर महंगा लेकिन इनकी जो कमाई है वही पुरानी है। तीन-चार बच्चों का स्कूल, दवाई, खाना ये सारे खर्चे एक चुनौती बनकर सामने खड़ा है।
Location : Noida
Published : 15 April 2026, 9:23 PM IST
Topics : Latest News noida news protest Slums