

बागेश्वर में रविवार को एक राजस्व उप निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामना आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
Bageshwar: जनपद की उप तहसील काफलीगैर के असों, बोहाला क्षेत्र में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की शनिवार रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की पहचान किशोर कांडपाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कांडपाल शनिवार शाम अपने घर पर खाना खा रहे थे, तभी अचानक वह बेहोश हो गए। परिजनों और स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल फाइल फोटो
इस घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध रह गए। कांडपाल के आकस्मिक निधन से उनके गृह क्षेत्र मटेना गरुड़ और बोहाला क्षेत्र में गहरा मातम छा गया है। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
वर्तमान में, उनकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जाँच की जा रही है। उनके निधन पर उपजिलाधिकारी निशा रानी, तहसीलदार दलीप सिंह, राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल मेहता सहित विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Uttarakhand: बागेश्वर में बुजुर्ग के साथ ठगी, भयावह था ठग का खेल; जानिए कैसे उड़ाए 59 हजार रुपये
उनके निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, गांव तथा आसपास के इलाकों में मातम छा गया। राजस्व विभाग के कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को लेकर लोगों में गहरी संवेदना है।
Uttarakhand: बागेश्वर में पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की स्मैक बरामद
परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी सामने लाने की मांग की है। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।