
उर्मिला सनावर हिरासत में (Img- X)
Dehradun: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आज दो मामलों के सिलसिले में जेल से रिहाई मिल गई है, परंतु उन्हें देहरादून पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया। जानकारी के लिए बता दें कि दो मामलों में से एक मामला अश्लील वीडियो से जुड़ा है। इससे पहले, गुरुवार को अदालत ने उनकी ओर से दी गई जमानत को स्वीकार कर लिया था और उन पर देहरादून और हरिद्वार में लगभग 10 मामले दर्ज हैं।
सूत्रों के मुताबिक, रिहाई के बाद उर्मिला सनावर देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं। जैसे ही देहरादून पुलिस को इसका पता चला, उन्होंने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं हरिद्वार पुलिस ने उनकी जमानत को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। बता दें, अगर जमानत रद्द हो जाती है, तो उन्हें वापस जेल भेजा जा सकता है।
ये जानकारी भी सामने आई है कि रिहाई के लिए पहले उर्मिला ने जरूरी श्योरिटी जमा की, जो सीधा हरिद्वार जेल पहुंची। वहां से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें रिहाई मिली। लेकिन जैसे ही देहरादून पुलिस को पता चला कि वह अमित शाह से मिल सकती है तो वह जेल के गेट बाहर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उर्मिला सनावर जेल से बाहर आई, उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम उन्हें हरिद्वार स्थित SOG (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि देहरादून पुलिस उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अपनी कस्टडी में ले लेगी। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं है।
उर्मिला सनावर दो मामलों के चलते जेल गई थी, जिसकी शिकायत देहरादून के रहने वाले सागर ने की। सागर का आरोप है कि उर्मिला ने सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो फैलाए। सागर का यह भी आरोप है कि उर्मिला ने मीडिया के सामने जानबूझकर बेहद अश्लील, अनुचित, झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान दिये हैं।
उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका की शिकायत पर दर्ज एक मामले में अदालत ने उर्मिला को जमानत दे दी। हालांकि, उनकी रिहाई में देरी हुई, क्योंकि जमानतदार अदालत नहीं पहुंच पाए थे।
दीपिका ने उर्मिला पर सोशल मीडिया पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि उर्मिला ने व्हाट्सएप के जरिए एक संपत्ति अपने नाम करने की मांग की, पांच करोड़ रुपये मांगे और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी।
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया? जानिए पूरा मामला
गुरुवार को, वकील प्रीति सिंह चौहान ने अदालत के सामने दो जमानतदार पेश किए। जमानत बॉन्ड जमा होने के बाद, अदालत ने उर्मिला को जमानत दे दी। इसी बीच, लगभग दो साल पुराने एक अलग मामले के सिलसिले में, उर्मिला को 'बी-वारंट' (B-warrant) के तहत जेल से अदालत लाया गया। इस मामले में भी, सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
Location : Dehradun
Published : 6 November 2026, 5:03 PM IST