UP STF को मिली बड़ी सफलता! मुंबई में चोरी जौनपुर से सरगना को ऐसे हुई गिरफ्तारी

यूपी एसटीएफ ने मुंबई में चोरी करने वाले वांछित अपराधी को जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 July 2025, 8:41 PM IST
google-preferred

Jaunpur: यूपी एसटीएफ ने मुंबई में चोरी करने वाले वांछित अपराधी को जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूपी एसटीएफ को अन्तर्राज्यीय स्तर पर चोरी/छिनैती करने वाले गैंग के मुख्य सरगना वांछित अभियुक्त वसीम इसाक को जनपद-जौनपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

मुम्बई पुलिस द्वारा आभूषण चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना पल्हार, मुम्बई में पंजीकृत मु०आ०सं०-263/25 धारा 339 (3/331 (4)/305 बीएनएस में वांछित अभियुक्त वसीम इसाक के जनपद जौनपुर में मौजूद होने की सूचना पर एसटीएफ उ०प्र० से आवश्यक सहयोग माँगा गया था।

इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त वसीम इसाक शाह अकबर पैलेस, कोतवाली नगर, जौनपुर क्षेत्र उ०प्र० के पास मौजूद है। प्राप्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा मुम्बई पुलिस टीम को साथ लेकर उपरोक्त स्थान से वांछित अभियुक्त वसीम इसाक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी का कबूलनामा

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह लगभग 20 वर्षों से गैंग बनाकर चोरी/छिनैती की घटना को अंजाम दे रहा है। अभी तक चोरी की सैकड़ों घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वर्ष 2006 में पहली बार चोरी की घटना किया था, इस घटना में गिरफ्तार होकर जेल गया था। वर्ष 2011 रेप की घटना में जेल गया। वर्ष 2016 में पड़ोसी के ऊपर जानलेवा हमला किया था, इस घटना में भी जेल गया था। जेल से छूटने के बाद अपना एक संगठित गैंग बनाया (शनी राठौड, रवि पुजारा व माहिला दोस्त नेहा और उसकी दोस्त के साथ) अपराध करना शुरु कर दिया। रात में लोगों को आकर्षित करने के लिये नेहा और उसकी सहेली को भेजता था और उसके आसपास अपने गैंग के साथ सकिय रहता था।

जैसे ही गैंग की महिलाओं द्वारा व्यक्तियों को अपनी जाल में फसाकर सुनसान स्थान पर ले जाया जाता था, उसी दौरान यह अपने गैंग के साथ वहाँ पहुंचकर उनसे लूटपाट व छिनैती की घटना को अंजाम देता था। कुछ लोग पुलिस को चोरी/छिनैती की घटना के सम्बन्ध में सूचना देते थे और ज्यादातर लोग महिलाओं के डर से पुलिस के पास नही जाते थे। जिसकी वजह से बहुत सारी घटनाएं पुलिस तक नही पहुँचती थी। इसकी पहली पत्नी सलमा जौनपुर व दूसरी पत्नी आफरीन मुम्बई में रहती है, जो वहाँ पर घरों में झाडू-पोछा का काम करने के बहाने घरों की रैकी करती है। जिसके बाद उसके द्वारा बताये गये घरो में अपने गैंग के साथ चोरी की घटना करता था। चोरी का सामान बेच देता था। इसी तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर इसी से धन अर्जित करके मुम्बई व जौनपुर में मकान बनवाया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

वसीम इसाक शाह पुत्र इसाक शाह नि०-सराय ख्वाजा मलवलगॉव कन्जाकला थाना कोतवाली नगर जौनपुर। वर्तमान पता-प्लाट नं0-39 रुम नं0-66 गेट नं0-6 मालोनी मलाडा वेस्ट न्यू कलेक्टर कम्पाउन्ड मुम्बई।

बरामदगी

3 अदद पीली धातु-माथवेदी।
1 अदद कान का बाला।
1 सेट कान का टप्स।
1 अदद नाक की कील।
1 अदद लाकेट।
1 अदद रिंग अगूठी।
9 अदद पीली धातु के गोल दाने।
4200 रुपये नगद।

 

 

Location : 

Published :