नैनीताल मेडिकल कालेज मेस में सिलिंडर संकट, ब्लोअर से लकड़ी का चूल्हा बना भोजन…

नैनीताल के राजकीय मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग छात्रावास में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी के बीच मेस संचालक ने ब्लोअर से लकड़ी का चूल्हा तैयार किया है। इस अनोखी व्यवस्था से कम समय में तेज आंच पर भोजन तैयार किया जा रहा है, जबकि एमबीबीएस और पीजी मेस में सिलिंडर नहीं पहुंचे हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 March 2026, 6:58 PM IST

नैनीताल: राजकीय मेडिकल कालेज के नर्सिंग छात्रावास की मेस में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की अनुपलब्धता ने मेस संचालकों और छात्र दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस समस्या के बीच मेस संचालक ने एक अनोखा समाधान ढूंढ निकाला है। उन्होंने ब्लोअर की मदद से लकड़ी का चूल्हा तैयार किया है, जो गैस सिलिंडर की तरह तेज आंच देता है।

इस चूल्हे में ब्लोअर की लगातार हवा पहुँचने से लकड़ी जलकर तीव्र आंच पैदा करती है, जिससे कम समय में भोजन तैयार हो जाता है। इसमें केवल छोटे लकड़ी के टुकड़े ही पर्याप्त हैं और लंबी लकड़ी की आवश्यकता नहीं पड़ती।

मेस में नहीं पहुंचा सिलिंडर

इसी बीच मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित एमबीबीएस और पीजी विद्यार्थियों की मेस में भी शनिवार को व्यावसायिक सिलिंडर नहीं पहुंचे। यह स्थिति उस समय सामने आई है जब अधिकारियों का दावा है कि शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को सिलिंडर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

नैनीताल: यूपीसीएल की बड़ी लापरवाही उजागर, 10 साल पहले बंद कनेक्शन का बनता रहा बिल

मेस संचालक कन्हैया सिंह राजपूत ने बताया कि वे लकड़ी के चूल्हे और डीजल बर्नर का उपयोग करके भोजन तैयार कर रहे हैं, लेकिन इससे छात्र छात्राओं के लिए रोटी बनाना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

हल्दवानी में बढ़ा संकट

हल्द्वानी में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों के भोजन के लिए संकट पैदा हो गया है। यहां संचालक ने सार्वजनिक कैंटीन बंद कर दी है। मेडिकल कॉलेज में मेस चलाने के लिए गैस सिलिंडर नहीं हैं। यहां संचालक की ओर से लकड़ी खरीदकर छात्रों के लिए खाना बनाया जा रहा है।

कमर्शियल गैस संकट से लड़खड़ाया शादी उद्योग, अप्रैल मई के विवाह सीजन से पहले नैनीताल से रामनगर तक तैयारियां ठप

सुशीला तिवारी अस्पताल में हर रोज पांच सौ मरीजों का भोजन बनता है। इसमें सुबह का नाश्ता, दिन का भोजन, शाम की चाय और रात का भोजन शामिल है। मेस संचालक देवकी नंदन ढोलगाई ने बताया कि यहां महीने में करीब 90 सिलिंडर उपयोग में लाए जाते हैं। अब सिर्फ एक सिलिंडर बचा है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 16 March 2026, 6:58 PM IST