दर्शन कर लौट रही पीड़िता ने दिया अविकसित शिशु को जन्म, DNA सैंपल जब्त, पीलीभीत ट्रांसफर हुआ केस

मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रही पीलीभीत की 15 वर्षीय नाबालिग ने टनकपुर अस्पताल में अविकसित शिशु को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कर केस को यूपी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

Post Published By: Komal Pandey
Updated : 17 June 2026, 5:17 PM IST

Tanakpur: उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रही एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा उपजिला चिकित्सालय में एक अविकसित शिशु को जन्म देने का बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जन्म लेने के तुरंत बाद ही नवजात शिशु की मौत हो गई।

यह घटना उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया क्षेत्र से आई यह नाबालिग लड़की अपने चाचा-चाची के साथ माता के दरबार में मत्था टेकने पहुँची थी। मंदिर से वापस लौटते समय अचानक रास्ते में उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

DNA टेस्ट के लिए भेजे नमूने

टनकपुर उपजिला चिकित्सालय की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभा जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल लाए जाने के बाद नाबालिग ने करीब छह माह के एक प्री-मैच्योर (अविकसित) शिशु को जन्म दिया था। शारीरिक रूप से पूरी तरह विकसित न होने के कारण नवजात ने जन्म के कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया।

मेरठ से उत्तराखंड तक हड़कंप : भाजपा MLC धर्मेंद्र भारद्वाज के कॉलेजों की संपत्तियां कुर्क? ED जांच में खुला बड़ा राज

इस गंभीर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए नवजात के डीएनए (DNA) जांच हेतु नमूने सुरक्षित रख लिए हैं।

मामले में जीरो एफआईआर दर्ज

अस्पताल प्रशासन से मिली इस बेहद चौंकाने वाली सूचना के बाद टनकपुर कोतवाली पुलिस बल तुरंत हरकत में आया और अस्पताल पहुँचकर मामले की पूरी जानकारी ली। टनकपुर के कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत 'जीरो एफआईआर' (Zero FIR) दर्ज कर ली है।

उत्तराखंड की ‘लेडी सिंघम’: पिता थे डीजीपी, पति भी हैं IPS; जानें कौन हैं फर्जी शिक्षकों का काल बनीं श्वेता चौबे

उन्होंने आगे बताया कि घटना का मुख्य घटनास्थल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का जहानाबाद थाना क्षेत्र है, जिसके चलते टनकपुर पुलिस द्वारा इस केस को अग्रिम दंडात्मक कार्रवाई और गहन जांच के लिए संबंधित जहानाबाद थाने को स्थानांतरित (ट्रांसफर) किया जा रहा है।

Location :  Tanakpur

Published :  17 June 2026, 4:03 PM IST