नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पांच अपराधियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिले से बाहर किया। पुलिस रिपोर्ट और अभिलेखों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिले में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए… पढ़ें पूरी खबर

कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार,
Nainital: नैनीताल जिले में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाते हुए पांच लोगों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये सभी व्यक्ति निर्धारित अवधि तक नैनीताल जनपद में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट और उपलब्ध दस्तावेजों की गहन जांच के बाद की गई है।
क्या है पूरी खबर?
प्रशासन के अनुसार, मुखानी क्षेत्र के तपन दास पर दंड संहिता और आयुध कानून से जुड़े मामले दर्ज हैं, जबकि कालाढूंगी थाना क्षेत्र से जुड़े राकेश कुमार के खिलाफ नशीले पदार्थों के कई गंभीर प्रकरण पाए गए। इसी प्रकार रामनगर क्षेत्र में रहने वाले योगेश सागर पर आबकारी कानून, दंड संहिता और गैंगस्टर कानून के अंतर्गत मुकदमे चले आ रहे हैं। लालकुआं क्षेत्र के कृपाल सिंह उर्फ सोनू और बाजपुर के विजय कुमार पर भी आबकारी कानून के तहत लगातार मामले दर्ज होते रहे हैं।
नैनीताल में अपराध फैलाने वालों पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, इन पांचों को आपराधिक गतिविधियों के चलते जनपद की शांति के लिए खतरा मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिले से बाहर किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नैनीताल में अपराध फैलाने वालों पर आगे भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हो सके। वहीं बता दे ये सब कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट और उपलब्ध दस्तावेजों की गहन जांच के बाद की गई है।