
रजत कुमार ने UPSC IFS परीक्षा में हासिल की 49वीं रैंक(Source: Google)
Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद का मान एक बार फिर देश स्तर पर बढ़ा है। गंगोह कस्बा क्षेत्र के छोटे से गांव रादौर के रहने वाले रजत कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में ऑल इंडिया 49वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रजत की इस उपलब्धि से परिजनों, ग्रामीणों और पूरे सहारनपुर में खुशी की लहर है।
सफलता का परचम लहराकर जब रजत अपने पैतृक गांव रादौर पहुँचे, तो ग्रामीणों और परिजनों ने उनका पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। फूलों की माला, बुके और मिठाई खिलाकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। रजत के भाई राहुल कुमार भी वर्तमान में मेरठ के ICAR-CIRC में फाइनेंस एंड ऑडिट ऑफिसर (FAO) के पद पर तैनात हैं, जिससे परिवार में दोहरी खुशी का माहौल है।
अपनी सफलता पर बात करते हुए रजत ने बताया कि यूपीएससी एक कठिन परीक्षा है, लेकिन इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से हर मंजिल पाई जा सकती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और कठिन परिश्रम को दिया। खास बात यह है कि रजत ने हार नहीं मानी और अपने 7वें प्रयास में यह मुकाम हासिल किया।
सहारनपुर के रादौर गांव में जश्न का माहौल!
गांव के लाल रजत कुमार ने यूपीएससी में 49वीं रैंक पाकर इतिहास रच दिया। गांव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया भव्य स्वागत। #SaharanpurPride #IFS #UPSC #Gangoh #VillageSuccess pic.twitter.com/ArBQKDXHfg
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 12, 2026
रजत कुमार की शुरुआती शिक्षा गांव रादौर और माध्यमिक शिक्षा गंगोह में हुई। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में रजत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के हल्द्वानी कार्यालय में लेखाधिकारी (Accounts Officer) के पद पर कार्यरत हैं। उनका लक्ष्य अब भारतीय वन सेवा के माध्यम से देश और समाज की सेवा करना है।
Location : Saharanpur
Published : 12 May 2026, 6:16 AM IST