IFS अधिकारी परमिता त्रिपाठी को मिली नई जिम्मेदारी, कुवैत में संभालेंगी भारतीय दूतावास की कमान
वरिष्ठ IFS अधिकारी परमिता त्रिपाठी को कुवैत में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब वह जल्द ही कुवैत में अपना कार्यभार संभालेंगी।