Uttarakhand: ‘अब सहन नहीं होता साहब!’ पुलिस के सामने फूट पड़ा नाबालिग का दर्द, मां-बाप जबरन कराते हैं ये काम

रुड़की में एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां और सौतेले पिता पर उसे गलत कामों में धकेलने और उसके साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 November 2026, 2:34 PM IST

Roorkee: मां को बच्चे की पहली ढाल और सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। उसकी ममता में बच्चे के लिए प्यार, दुलार और सुरक्षा का एहसास छिपा होता है। लेकिन उत्तराखंड के रुड़की से सामने आया यह मामला रिश्तों को झकझोरने वाला है, जहां एक नाबालिग ने अपनी ही सगी मां पर एक ऐसा गंभीर आरोप लगाया है जिसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गए।

नाबलिग लड़की अपनी मां और सौतेले पिता पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाती है। वह कहती है कि दोनों उसे जबरन गलत गतिविधियों में धकेलते हैं और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घर से निकलकर पुलिस के पास पहुंची नाबालिग

रिपोर्ट्स के अनुसार, रुड़की शहर के एक इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की सोमवार को अपने घर से भागने में कामयाब रही। वह सीधे स्थानीय पुलिस स्टेशन (कोतवाली) पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने अपनी मां और सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

उत्तराखंड की ऐतिहासिक गढ़वाली फिल्म ‘घरजवैं’ के कलाकार पुरुषोतम रतूड़ी का मुंबई में निधन

पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली

अपनी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि जब वह लगभग सात साल की थी, तब उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद, उसकी मां ने मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव के व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता के अनुसार, वह लगभग छह साल पहले अपनी मां के साथ रुड़की आ गई थी। उसका आरोप है कि कुछ समय बाद, उसकी मां और सौतेले पिता का उसके प्रति व्यवहार बदल गया।

मां-सौतेले पिता पर प्रताड़ना के आरोप (Img- Pinterest)

गलत कामों में धकेलने का आरोप

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और सौतेले पिता उसे पीटते थे और गलत कामों में शामिल होने के लिए मजबूर करते थे। पीड़िता का आरोप है कि कलियर, पुरकाजी, भगवानपुर और रुड़की के कई होटलों में उसका कई बार यौन शोषण किया गया। उसने यह भी बताया कि जब भी वह विरोध करती, तो उसे घर के अंदर बंद कर दिया जाता था और खाना-पानी नहीं दिया जाता था।

पीड़िता के अनुसार, जब भी उसने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे उसकी मां और सौतेले पिता से सुरक्षा दिलाई जाए।

उत्तराखंड पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म होने वाला है! 198 पदों का प्रस्ताव UKSSSC को भेजा गया

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले के संबंध में सर्कल ऑफिसर (CO) ओशिन जोशी ने बताया कि नाबालिग की ओर से एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Roorkee

Published :  24 November 2026, 2:25 PM IST