नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे के अंदर ट्रैक्टर अटैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

नैनीताल के कालाढूंगी में कार सवार युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुरानी रंजिश में हुए इस हमले में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है और मामले में सख्त कार्रवाई जारी है।

Nainital: उत्तराखंड़ के नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां कार सवार युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। यह घटना 31 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे चकलुवा क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, लच्छमपुर निवासी हिमांशु देऊपा अपनी नई कार से पहाड़ी ढाबे में खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान प्रतापपुर निवासी प्रवीण सिंह देऊपा वहां पहुंचा और अचानक ट्रैक्टर से हिमांशु की कार पर हमला कर दिया। आरोपी ने ट्रैक्टर से कई बार कार में जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में हिमांशु और उसका एक साथी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही कालाढूंगी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया और पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तुरंत जांच तेज करने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया और सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।

DME Youth Parliament 2026: शांभवी चौधरी ने दिया जीवन में सफल होने का मंत्र, कहा- सोशल मीडिया नहीं…

लगातार प्रयास के बाद 1 अप्रैल को पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली और टीम ने नैनीताल रोड से उसे दबोच लिया। इस तेज कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया, जिसके चलते उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच खनन सामग्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते आरोपी ने इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी एक्साइज एक्ट के मामले में पकड़ा जा चुका है। इस कार्रवाई में पंकज जोशी, राजेश जोशी, राजवीर नेगी, पूजा रानी, कैलाश चंद्र भट्ट, अमनदीप, किशन गोस्वामी, अखिलेश तिवारी और अरविंद बिष्ट समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

“मजदूरों को न्याय दो” के नारों से गूंजा सोनभद्र, काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे इस विभाग के कर्मचारी, जानें पूरा मामला

एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध हथियार और हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 1 April 2026, 7:48 PM IST

Advertisement