हिंदी
रामनगर में मवेशी के साथ कुकृत्य
नैनीताल: जनपद के रामनगर में शुक्रवार को एक घृणित वारदात सामने आयी है। काशीपुर मार्ग के समीप स्थित ग्राम चिलकिया में एक युवक ने बगीचे के अंदर गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वारदात नेशनल हाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग के समीप स्थित ग्राम चिलकिया में हुई।
जानकारी के अनुसार दरिंदे ने पहले बछिया को बुरी तरह से पीटा और उसके बाद उसके साथ गंदी करतूत को अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। तो वहीं लोगों ने पुलिस के सत्यापन की कार्यवाही पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम
जानकारी के अनुसार ग्राम चिलकिया में बगीचे में मजदूरी करने वाली मीना देवी ने बताया कि उसने बगीचे के अंदर अपनी गाय और एक बछिया बांधी हुई थी। कुछ देर बाद जब अपने मवेशियो को देखने पहुंची तो मौके पर उसकी गाय और बछिया नहीं मिली।
उसने अपने जानवरों को इधर-उधर तलाश किया लेकिन जानवर कहीं नहीं मिले। इसके बाद उसने अपने पति को सूचना दी। दोनों लोग बगीचे में गाय और बछिया की खोज रहे थे। इस दौरान वे बगीचे के अंदर खंडर हाल में गए तो देखा कि एक युवक बछिया के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
पशु स्वामी मुन्ना देवा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देने दी। दंपति ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी वसीम निवासी ग्राम कैराना शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उक्त बगीचे में आम और लीची की फसल को लेकर काम करने आया था।
वही मामले में पुलिस के सत्यापन की कार्रवाई पर लोगों ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बगीचों में आम एवं लीची का सीजन शुरू हो गया है तथा यहां पर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से लोग मजदूरी करने के लिए पहुंच गए हैं लेकिन अभी तक इन लोगों का सत्यापन करने की कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त मामले में जो आरोपी गिरफ्तार किया गया उसका भी सत्यापन नहीं किया गया था। लोगों ने पुलिस से बगीचों में आने वाले मजदूरों का सत्यापन करने की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम ने बछिया के सैंपल लेने के बाद कार्रवाई शुरु कर दी है।
Location : Nainital
Published : 9 May 2025, 3:03 PM IST