खेतों से घर तक क्या हुआ ऐसा, जो किसान ने खुद को मार ली गोली? हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

नैनीताल के नाथुवाखान में 60 वर्षीय किसान मोहन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस अवैध तमंचे के स्रोत और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 July 2026, 11:16 PM IST

Nainital: जिले के नाथुवाखान (गड़गांव) क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ साथ घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार की भी जांच कर रही है।

ऐसी घटी वारदात

जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले मोहन सिंह ने अपनी पत्नी को पानी भरने के लिए घर से बाहर भेज दिया। पत्नी के जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसी दौरान उन्होंने अपने पास मौजूद एक अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उनके सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर कमरे में गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलने पर मोहन सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! नैनीताल में 1 अगस्त से लागू होगा नया नियम, पर्यटकों को मिलेगा बड़ा सुकून

मामले में पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना में अवैध तमंचे का इस्तेमाल किया गया था।

नैनीताल में रेंटल टैक्सी बाइक और स्कूटी पर रोक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

पुलिस का बयान

पुलिस अब दो अहम बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहला, मृतक के पास अवैध हथियार कहां से आया और उसे किसने उपलब्ध कराया। दूसरा, आखिर किन परिस्थितियों या मानसिक तनाव के चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Location :  Nainital

Published :  2 July 2026, 11:14 PM IST