Nainital Crime: दुष्कर्म आरोपी पर बड़ा एक्शन, पुलिस की कड़ी निगरानी

नैनीताल जिले के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही लोगों में गुस्सा भड़क गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ा है और पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 February 2026, 8:35 PM IST

Nainital: नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में छह माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया था। नाबालिग युवती की जानकारी जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस तक पहुँची, तो मामले गंभीरता से लिया गया और अस्पताल की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस टीम परिवार से मिली और मामले की पूरी जानकारी ली।

यह है पूरा मामला

पीड़िता की मां की शिकायत पर भवाली थाने में साहिल नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की धारा 64 और पोक्सो एक्ट की धारा 5(J), 11/6 शामिल की गई हैं।
घटना के सामने आते ही नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने पूरे प्रकरण को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्रा और अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी और 5 फरवरी को साहिल को पकड़ लिया।

Kaushambi: गांव पहुंचे डीएम अमित पाल, चौपाल में सुनीं समस्याएं, स्वास्थ्य-शिक्षा योजनाओं का किया निरीक्षण

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का फॉरेंसिक एग्ज़ामिनेशन करवाया, मेडिकल परीक्षण पूरा किया और सभी कानूनी औपचारिकताओं के साथ उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उसकी संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि कानून के तहत हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पीड़िता को न्याय मिले। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस मामले को लेकर कोई भी व्यक्ति क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, अफवाह फैलाता है या तनाव बढ़ाने का प्रयास करता है, तो उस पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpur News: नौकरी की उम्मीद पड़ी भारी, सामने आई चौंकाने वाली घटना

गौरतलब है कि नैनीताल जिले के पास स्थित भवाली कस्बे में नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। वारदात की जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोग भड़क गए और व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर थाने पहुंचकर विरोध जताया। भीड़ ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेने की मांग रखी। परिजनों का कहना है कि पीड़िता नाबालिग है और आरोपी अलग समुदाय से संबंध रखता है, जिसे लेकर लोगों में रोष और बढ़ गया था। जिसके बाद अब आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 5 February 2026, 8:35 PM IST