Site icon Hindi Dynamite News

Nainital: रामनगर में कांग्रेसियों का हल्लाबोल, जिला पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर सरकार का पुतला फूंका

नैनीताल के रामनगर में बुधवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
Post Published By: Jay Chauhan
Published:
Nainital: रामनगर में कांग्रेसियों का हल्लाबोल, जिला पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर सरकार का पुतला फूंका

Nainital: नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामनगर में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार का पुतला दहन कर सरकार विरोधी नारे लगाये।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने गुंडागर्दी और पैसे के बल पर कब्ज़ा किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता शहर की मुख्य सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाज़ी की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हाल ही में संपन्न नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर न सिर्फ़ धांधली की बल्कि सत्ता और पैसे के बल पर अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा किया।

पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में निकलकर रामनगर की रानीखेत रोड पहुंचे,यहाँ कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया,माहौल में बीजेपी सरकार मुर्दाबाद लोकतंत्र की हत्या बंद करो जैसे नारों की गूंज सुनाई दी.

बीजेपी कर रही जनादेश का अपमान

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा राज्य में लोकतांत्रिक परंपराओं का गला घोंट रही है, उनका कहना है कि जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रभावित किया गया, वह जनता के जनादेश का अपमान है।

रणजीत रावत ने लगाए ये आरोप

प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रणजीत रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुंडागर्दी और पैसों के बल पर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद हड़प है। वीडियो के माध्यम से जनता ने सब देखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के जनादेश के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

रावत ने कहा कि यदि सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों और लोकतंत्र विरोधी रवैये को नहीं बदला, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

रामनगर में तेंदुए का आतंक; पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जिला पंचायत चुनाव में हुई धांधली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

Road Accident in Nainital: रामनगर में सड़क फिर हुई लाल, बाइक सवार की मौत

रामनगर में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे को लेकर सियासी सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही, एक ओर भाजपा इसे अपनी जीत और जनता का समर्थन बता रही है, वहीं कांग्रेस इस परिणाम को लोकतंत्र की हार करार दे रही है।

Leopard Attack in Nainital: रामनगर में गुलदार ने बुजुर्ग पर किया हमला, हालत गंभीर, इलाके में दहशत

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत रावत समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version