Nainital: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले छावनी बना बनभूलपुरा, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। भारी पुलिस बल तैनात कर चप्पे-चप्पे पर निगरानी और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 September 2026, 4:59 AM IST

Nainital: बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मामले की सुनवाई के लिए बुधवार को तिथि निर्धारित है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालने के साथ ही एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई तेज कर दी है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, लाइन नंबर 17, इंद्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इंद्रानगर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाइन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा और भारद्वाज चौराहा समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई के साथ लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

‘हनुमान अंश’ के पार्ट-2 में दिखेगा कैंची धाम का अध्याय, बाबा नीब करौली की नैनीताल यात्रा पर बढ़ी उत्सुकता

पुलिस ने निकाला फ्लेैग मार्च

फ्लैग मार्च एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार समेत पुलिस और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च में थाना पुलिस के साथ पीएसी, एंटी राइट टीम, बीडीएस, फायर और ड्रोन टीम भी शामिल रही।

नैनीताल में सीवर मिला पानी पीने से बिगड़े हालातः दो की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; ज्योलीकोट में स्कूल हफ्तेभर बंद

प्रशासन का सहयोग करने की अपील

एसएसपी नैनीताल ने क्षेत्रवासियों से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करने और आगे की कार्रवाई में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों का प्रचार-प्रसार न करने को कहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली भ्रामक या तथ्यहीन पोस्ट और टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Nainital,

Published :  9 September 2026, 4:54 AM IST