नीम करौली बाबा के कैंची धाम में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक समस्या को देखते हुए अब धाम तक एक नया पैदल ट्रैक विकसित किया जा रहा है। घने जंगल, झरने और पहाड़ी प्राकृतिक सौंदर्य से गुजरता यह मार्ग श्रद्धालुओं को शांत, सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

कैंची धाम तक बन रहा नया पैदल मार्ग
Nainital: नीम करौली बाबा के कैंची धाम में हर साल देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भक्तों की बढ़ती भीड़ खासकर मेले और वीकेंड के दौरान सड़क मार्ग को इतना प्रभावित कर देती है कि अक्सर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में यात्रियों को धाम तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। इस लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए अब कैंची धाम तक एक पैदल ट्रैक तैयार किया जा रहा है, जो भक्तों को जाम से राहत देने के साथ एक शांत, सुगम और अलग तरह की आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव कराएगा।
यह नया पैदल मार्ग पहाड़ों, हरी-भरी वादियों, बहते झरनों और जंगलों के बीच से होकर गुजरेगा। प्रकृति की गोद में बना यह रास्ता भक्तों को बिना वाहन के शोर और भीड़-भाड़ के कैंची धाम पहुंचने का सुकून देगा।
पर्यटन विभाग इस पूरे मार्ग को एक नए आस्था पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित कर रहा है, ताकि कैंची धाम आने वाले लोग केवल दर्शन तक सीमित न रहें, बल्कि पहाड़ी प्राकृतिक सुंदरता और अध्यात्म के सम्मिश्रण का गहरा अनुभव भी ले सकें।
भाषण और ज्ञापन में सीमित रह गया प्रदूषण के खिलाफ कैंडल मार्च, आश्वासन पर स्थगित हुआ आंदोलन
इस पैदल ट्रैक के जरिए श्रद्धालु न सिर्फ ट्रैफिक की परेशानी से बचेंगे, बल्कि आध्यात्मिक शांति और प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेते हुए एक नई तरह की यात्रा महसूस करेंगे। स्थानीय स्तर पर भी माना जा रहा है कि यह मार्ग भविष्य में कैंची धाम की यात्रा को ज्यादा सुरक्षित, व्यवस्थित और मनमोहक बना देगा।