भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नेता ने अपनाया अनोखा तरीका, गजब हाल में पहुंचा कोर्ट, जानें क्या हुआ फिर

हिंदूवादी नेता कमल मुनिजी ने एक नई दिशा में कदम बढ़ाया है, जहां वे अब न्यायालय में अपने सामर्थ्य का उपयोग करेंगे। उनका यह कदम भारतीय संस्कृति और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मामले को लेकर हल्द्वानी में कई चर्चाएं हो रही हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 October 2025, 6:13 PM IST

Nainital: हल्द्वानी में हिन्दूओं के हक की लड़ाई लड़ने वाले हिन्दूवादी नेता और पूर्व विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री, बजंरग दल के कुमाऊं संयोजक और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमल मुनिजी ने अब अपनी लड़ाई न्यायालय में शुरू कर दी है। कमल मुनिजी ने हाल ही में हल्द्वानी न्यायालय में वकील के तौर पर अपना पंजीकरण करवा लिया है। उनकी एंट्री ने हिन्दू समाज में न्याय पाने की उम्मीद को जागृत किया है।

भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए धोती कुर्ता पहनकर पहुंचे कोर्ट

कमल मुनिजी ने बताया कि यह कदम भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए उठाया गया है। विशेष रूप से, कमल मुनिजी ने न्यायालय में धोती कुर्ता पहनकर एंट्री की, जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। कमल मुनिजी का मानना है कि यह पहनावा न केवल एक पारंपरिक वस्त्र है, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। वह इसे भारतीय संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने के लिए जरूरी मानते हैं।

हल्द्वानी और रामनगर में छात्र संघ चुनाव: फर्जी मतदान पर रोक और शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद

वकील के रूप में हिन्दूओं के लिए लड़ेंगे कमल मुनिजी

कमल मुनिजी का कहना है कि लंबे समय से वह विश्व हिन्दू परिषद और बजंरग दल में रहते हुए हिन्दू समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। अब वे न्यायालय में हिन्दूओं के लिए लड़ाई लड़ेंगे ताकि उन्हें उचित न्याय मिल सके। उन्होंने वकालत का रास्ता अपनाया है ताकि वह समाज के हर वर्ग के लिए न्याय की व्यवस्था कर सकें।

अधिवक्ताओं ने किया स्वागत, मिठाई खिलाकर दी बधाई

हल्द्वानी न्यायालय में मौजूद वकीलों ने कमल मुनिजी का इस कदम पर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उनका मानना है कि यह कदम भारतीय संस्कृति के प्रति एक सम्मानजनक पहल है। वकीलों का कहना है कि कमल मुनिजी का यह कदम हिन्दू समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है और इससे न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Nainital: हल्द्वानी के गौला रेंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, एक पेड़ माँ के नाम का दिया संदेश

हिन्दू समाज के लिए न्यायालय के दरवाजे हमेशा खुले हैं: कमल मुनिजी

कमल मुनिजी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हिन्दूओं को न्याय दिलाना है और इसके लिए वह हमेशा न्यायालय में सक्रिय रूप से काम करेंगे। उनका मानना है कि हिन्दू समाज के लिए न्याय की कमी नहीं है, बस आवश्यकता है उसे सही तरीके से प्राप्त करने की। वह गरीब और असहाय हिन्दूओं के लिए हमेशा मददगार होंगे और उनके दरवाजे खुले रहेंगे।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 5 October 2025, 6:13 PM IST