गाजियाबाद के लाल ने उठाया ऐसा कदम, सहम गया IIT रुड़की: पुलिस जांच में जुटी, वजह अब भी अनजान

आईआईटी रुड़की में बीएस-एमएस के दूसरे वर्ष के एक छात्र ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, छात्र की आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 10:47 AM IST

Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने आसपास के इलाक में हड़कंप मचा दिया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में बीएस-एमएस (बैचलर ऑफ साइंस एंड मास्टर ऑफ साइंस) द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले एक छात्र ने गुरुवार देर रात आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, वह तुरंत मौके स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल छात्र के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद छात्र के परिजन को भी सूचा दी और वह संस्थान परिसर पहुंच गए।

Nainital: विमला देवी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हत्या के बाद इनको भी मारने जा रहा था आरोपी

गुरुवार देर रात छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम

रिपोर्ट्स के अनुसार, IIT रुड़की के BS-MS दूसरे वर्ष के एक छात्र ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर कैंपस प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया। छात्र के ऐसा करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है; पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) (Img- X)

गाजियाबाद का रहने वाला था छात्र

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला था। घटना की खबर मिलने के बाद, उसके माता-पिता IIT रुड़की कैंपस पहुंचे। अपने बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल, परिवार की ओर से घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस मामले से जुड़ी परिस्थितियों को समझने के लिए परिवार के सदस्यों से बात कर रही है।

Nainital: नयना पीक घूमने गए चार दोस्तों में से एक अचानक लापता, पांच टीमें तलाश में जुटीं

पुलिस जांच शुरू

आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम कैंपस पहुंची। उन्होंने घटनास्थल से जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच में छात्र की निजी परिस्थितियों और अन्य संबंधित पहलुओं को देखा जा रहा है। घटना के सटीक कारण का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Location :  Roorkee

Published :  13 November 2026, 10:47 AM IST