
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Farrukhabad: जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में रविवार को बड़ी खबर सामने आयी है। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना कायमगंज कोतवाली के पास मेहदिया वाली इलाके में बने एक तंबाकू गोदाम की है।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते पीड़ित पक्ष अपने घर को छोड़कर इस गोदाम में रह रहा था। आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग अचानक गोदाम में घुस आए और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई और माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया।
मारपीट इतनी गंभीर थी कि इस घटना में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की।
फर्रुखाबाद में जुआरियों पर पुलिस का चाबुक! छापेमारी में 5 गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश भी जारी है।
फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा, बाइक-रिक्शा की भीषण टक्कर में युवक की मौत; पढे़ं पूरी खबर
पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Location : Farrukhabad
Published : 12 April 2026, 3:32 PM IST