हिंदी
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
Dehradun: डोईवाला ब्लॉक सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह तथा खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
Dehradun: NRLM के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
➡️उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया प्रमाण पत्र
➡️कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं ने अपने अनुभव किए साझा #Dehradun #Women #selfhelpgroup #Doiwala pic.twitter.com/LEWBJAM0Ec— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 18, 2026
ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनती जा रही हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और गांवों में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव की महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ें और अपनी आय बढ़ाएं।
खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। मिशन के तहत समूहों को बैंक से जोड़कर ऋण सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण, लघु उद्योगों के लिए सहयोग तथा विपणन की व्यवस्था की जाती है।
Video: देहरादून में नशा तस्करी का भयानक खेल, मासूम बच्चों को बनाया हथियार, जानें पूरा मामला
उन्होंने कहा कि डोईवाला ब्लॉक में कई समूह आज सफलतापूर्वक डेयरी, हस्तशिल्प, मशरूम उत्पादन, सिलाई-कढ़ाई व अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में कार्य कर रहे हैं।
सम्मान पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं
कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और मिशन से हुए लाभों के बारे में बताया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, मिशन से जुड़े कर्मचारी एवं समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
क्लस्टर अध्यक्ष आरती पांडे ने कहा कि महिलाओं को खुद में आत्मविश्वास जगाने के लिए घर से बाहर निकलना जरूरी है। महिलाओं के लिए कई क्षेत्रों में दरवाजे खुले हैं। उनकी जगह चारदीवारी में नहीं हैं। जब वह घर से बाहर निकलेंगी तो उन्हें नई जानकारी हासिल होगी और खुद पर भरोसा जागेगा।
Location : Doiwala
Published : 18 January 2026, 6:18 AM IST
Topics : Doiwala nrlm self help group women