Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के लिए तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, हादसे से दहल उठा पूरा शहर

देहरादून के रायपुर की विष्णुलोक कॉलोनी में पैसों के लेनदेन में एक खौफनाक वारदात हुई है। आरोपी राजकुमार ने पेचकस से वार कर कपूर दंपती और बचाने आई पड़ोसी महिला की हत्या की। आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 October 2026, 9:12 AM IST
google-preferred

Dehradun: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। पैसों के मामूली विवाद में एक सिरफिरे आरोपी ने पेचकस (स्क्रूड्राइवर) को हथियार बनाकर तीन लोगों की जान ली। जिसके बाद इस घटना को सुन पुलिस भी दंग रह गई है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

पैसों का लेनदेन और खून-खराबा

पुलिस जांच में सामने आए नए तथ्यों के मुताबिक, आरोपी राजकुमार का बुजुर्ग दंपती रमेश कपूर (80) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) से पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।

देखते ही देखते आरोपी का गुस्सा इस कदर बेकाबू हुआ कि उसने पास पड़ा पेचकस उठाया और बुजुर्ग दंपती पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में दोनों बुजुर्ग वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े।

दिल्ली से बुलाते थे लड़कियां: देहरादून में देह व्यापार रैकेट का खुलासा, 6 आरोपी सलाखों के पीछे

जांबाज शीला की बहादुरी और दरिंदगी

घर के अंदर से आ रही चीख-पुकार और शोर सुनकर पास के मकान में काम कर रही तिलया देवी उर्फ शीला (48) तुरंत मौके पर पहुंची। अंदर का खौफनाक मंजर देखकर शीला डरी नहीं, बल्कि उसने कपूर दंपती की जान बचाने के लिए सीधे हमलावर राजकुमार से लोहा लिया।

सिरफिरे आरोपी ने शीला पर भी दया नहीं दिखाई और उसके पेट व गले पर पेचकस से कई घातक वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी शीला हमलावर का सामना करती रही, जब तक कि वह निढाल होकर गिर नहीं गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के दौरान शीला के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और आरोपी राजकुमार को घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के दौरान घाव बेहद गहरे होने के कारण रमेश कपूर, रजनी कपूर और जांबाज शीला तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

देहरादून के कॉलेजों तक पहुंचे दिल्ली के सिद्धू गैंग के तार: महंगे शौक के लिए छात्र बने नशे के सौदागर, 6 गिरफ्तार

आरोपी हिरासत में, इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल पेचकस को भी जब्त कर लिया गया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से विष्णुलोक कॉलोनी में मातमी सन्नाटा और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Dehradun

Published :  7 October 2026, 9:12 AM IST

Related News

Advertisement