हिंदी
डोईवाला नगरपालिका ईओ की कुर्सी खाली
देहरादून: डोईवाला नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी की कुर्सी कई दिनों से खाली पड़ी है जिससे नगर के विकास के और नागरिकों के रोजमर्रा के काम अटके हुए हैं।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका के निवर्तमान अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी का तबादला होने के बाद चार्ज लेने आए नए अधिशासी अधिकारी एमएल शाह को आदेश के 8 दिन बाद भी चार्ज नहीं मिल पाया है। ऐसे में नगर विकास बाधित हो रहा है।
बता दें कि बीते 18 अगस्त को निवर्तमान अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी का स्थानांतरण डोईवाला से अन्यत्र हो जाने के बाद सेलाकुई के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह को डोईवाला भेजा गया।
शाह डोईवाला के 8 दिन से लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें चार्ज नहीं मिल पाया है। ऐसे में वह रोजाना डोईवाला आ रहे हैं और बिना चार्ज लिए बैरंग लौटने पर विवश हो रहे हैं।
डोईवाला नगर पालिका के सभासद गौरव मल्होत्रा ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 8 दिन बाद भी नए अधिशासी अधिकारी को चार्ज नहीं मिल पाया है। ऐसे में नगर के विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को जल्द उन्हें चार्ज देना चाहिए जिससे नागरिकों की समस्या का निदान होना शुरू हो जाए।
कांग्रेस का सरकार पर हमला: अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, डोईवाला में किया पुतला दहन
अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि उनके पास डोईवाला स्थानांतरण का आदेश है जिसके लिए वह डोईवाला पहुंचे हैं। कई दिन आने के बाद भी उन्हें अभी चार्ज नहीं मिल पाया है।
Dehradun News: डोईवाला में बारिश से जलभराव और भूस्खलन ने मचाई आफत, 13 लोगों की जान खतरे में
उन्होंने कहा कि जल्द चार्ज देने के लिए उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से अनुरोध किया।
Location : Doiwala
Published : 25 August 2025, 6:30 PM IST
No related posts found.